रांची में भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 07 जुलाई 2019, 10:05 AM (IST)

रांची। भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का 38 वां जन्मदिन आज उनके प्रशंसक मना रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वर्ल्ड टी20 चैंपियन (2007) और वर्ल्ड कप (2011) दिलाया था। वे भारत के सफल कप्तान के रूप में जाना जाता है। महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कहा जाता है कि मुश्किल में फंसे मैच को फिनिश करना, बल्लेबाज का क्रीज से पैर उठते ही उसे स्टंप करना या फिर बतौर कप्तान कूल अंदाज में रणनीति बनाने के लिए चर्चित रहे हैं। मैदान पर एक साथ इतनी भूमिकाओं को अदा कर सकते हैँ वे हैं टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी । आज भले ही टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथ में है, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी आज भी उनके मेंटर के तौर पर फील्ड पर दिखते हैं। उनका आज जन्मदिन झारखंड के रांची के युवा क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने मनाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बताते जाए कि 7 जुलाई, 1981 को जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को 1983 के बाद से चले आ रहे वर्ल्ड कप जीतने के लंबे इंतजार को 2011 में खत्म किया था। उनके नेतृत्व वाली इस टीम में कैप्टन सचिन तेंडुलकर भी शामिल थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने धोनी की इन शब्दों में सराहना की थी कि अपने 22 सालों के क्रिकेट करियर में महेंद्र सिंह धोनी सबसे बेहतर कप्तान हैं, जिनके अंडर में मैंने खेला। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी की कप्तानी किस स्तक की रही होगी, जिसकी खुद सचिन तेंदुलकर जैसे महानतम बल्लेबाज ने सराहना की थी। अपने करियर में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़ समेत छह कप्तानों के अंडर में खेल चुके सचिन ने धोनी की मुश्किल वक्त में भी धैर्य नहीं खोने को लेकर सराहना की थी।



ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार

तीन खिताब है उनके नाम...
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही उन्होंने भारत को वर्ल्ड टी20 चैंपियन (2007) और वर्ल्ड कप (2011) का चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं उन्होंने 2015 में आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब भी भारत की झोली में डाला। वह दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी के तीनों खिताबों पर अपना कब्जा जमाया है।

ये भी पढ़ें - वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार