जमीन पर कदम नहीं रखते इस गांव के लोग! जानिए क्या है वजह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 जुलाई 2019, 3:48 PM (IST)

हम लोग ये तो जानते है कि पानी के बिना जिंदा रहना बहुत मुश्किल हैं लेकिन क्या आप ये जानते है कुछ लोग 24 घण्टे पानी में रहते है। जी हां, धरती पर एक ऐसा ही गांव है, जिसका हर व्यक्ति 24 घंटे पानी में ही रहता है।

इन लोगों की एक अलग दुनिया है, जो रोमांचक तो है पर साथ ही खतरनाक भी है। अपना पूरा जीवन समुद्र के बीच में बिताना कोई आसान बात नहीं है।

आज हम दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन की बात कर रहे है, जहां लोग जमीन को छोड़ समुन्दर के ऊपर तैरते हुए घर बनकर रहते हैं। जी हां, चीन के निंगडे शहर में लोग समुन्दर पर घर बनकर रहते हैं। यहां के लोगों की पूरी एक बस्ती समुन्दर पर घर बनकर रहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस जनजाति का नाम है टांका, जो चीन में निवास करती है। इनके घर समुन्दर पर तैरते रहते है। समुद्र पर बसा ये दुनिया का एक मात्र गांव है।

जानकारी के मुताबिक, यह गांव लगभग 1300 वर्ष पुराना और यहां की आबादी करीब 8500 है। दरअसल ये लोग मछुआरे है जिन्हें टांका कहते हैं।

ये भी पढ़ें - महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..

इन टांका जनजाति के लोगों के बारे में कहा जाता है कि शासकों के अत्याचारों से त्रस्त होकर इस समुदाय के लोग समुद्र किनारे आकर बस गए थे।

ये भी पढ़ें - एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!

ये जमीन पर कदम भी नहीं रखते है। इसके अलावा ये जमीन पर रहने वाले लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें अपने पास नहीं आने देते हैं।

ये भी पढ़ें - ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट

इन लोगों की आजीविका समुद्री जीवों से चलती है। चीन में यह बस्ती फुजियान राज्य में दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में स्थित हैं। जिसे जिप्सीज ऑफ द सी नाम से जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप