अर्जुन-मलाइका के साथ नीतू और ऋषि ने बिताई ‘मजेदार शाम’

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 जुलाई 2019, 3:17 PM (IST)

न्यूयॉर्क। यहां अपना इलाज करा रहे दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के साथ एक ‘मजेदार शाम’ बिताई।

नीतू ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर मलाइका, अर्जुन और ऋषि के साथ अपनी तस्वीर साझा की।

अभिनेत्री ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, ‘‘अपने घर का बच्चा अर्जुन और प्यारी मलाइका के साथ मजेदार शाम।’’

वहीं, ऋषि ने ट्वीट किया, ‘‘आने के लिए शुक्रिया मलाइका और अर्जुन।’’

अर्जुन के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही मलाइका ने भी वही तस्वीर साझा कर उसके कैप्शन में लिखा, ‘‘इतनी प्यारी शाम के लिए आपका शुक्रिया नीतू और ऋषि अंकल।’’

इसके साथ ही ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के अभिनेता ने भी रिप्लाई किया, ‘‘प्यारी शाम के लिए शुक्रिया।’’(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे