न्यूयॉर्क। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने प्रति उदारता के लिए अमेरिका को शुक्रिया कहा है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अपनी और अपने पॉप गायक पति निक की एक पुरानी तस्वीर साझा की।
तस्वीर में ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ स्टार ने सफेद धारियों वाली ड्रेस पहन रखी थी, वहीं निक ने अमेरिका के झंडे की प्रिंट वाली शर्ट पहन रखी है।
तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, ‘‘हैप्पी 4 जुलाई अमेरिका। मेरे और मेरे सभी अपनों के प्रति उदार बनने के लिए शुक्रिया। मजे करें और सभी सुरक्षित रहें। थ्रोबैक। एक साल पहले।’’
बीते सप्ताह ही स्टार जोड़ी ने पेरिस में जो जोनस और सोफी टर्नर की दूसरी शादी में शिरकत की थी।
काम की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘द स्काई ईज पिंक’ है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें - तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे