नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि 400 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाली कंपनियों को 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स देना होगा। इसके तहत देश की 99 फीसदी कंपनी आ जाएंगी। ई वाहनों पर GST को 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाएगा, इसके साथ ही स्टार्टअप के लिए बड़ी छूट का ऐलान किया है। स्टार्ट अप को एंजल टैक्स नहीं देना होगा, साथ ही आयकर विभाग भी इनकी जांच नहीं करेगा।
मिडिल क्लास के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है कि अब 45 लाख रुपए तक का घर खरीदने पर लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल
छूट अब 2 लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है। इसके अलावा 2.5 लाख रुपये तक का इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर भी छूट दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे