प्रदेश की कानून व्यवस्था डगमगा गई: कर्नल राज्यवर्धन

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 04 जुलाई 2019, 6:05 PM (IST)

जयपुर। जयपुर ग्रामीण सांसद एंव पूर्व मंत्री कर्नल राज्यवर्धन ने राजधानी के शास्त्री नगर में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कड़े शब्दो में निन्दा करते हुए घटना को शर्मनाक बताया है। उन्होंने जेके लोन अस्पताल के डॅाक्टरो से बच्ची के हाल चाल जाने व बच्ची के इलाज में कोई लापरवाही ना हो ऐसा डाॅक्टरो को निर्देश दिये है।

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आये अभी 6 महिने ही हुए है, जनवरी से अप्रैल तक राजस्थान में लगभग 1500 दुष्कर्म के मामले सामने आये है जो एक बहुत बडा अपराध व सरकार के माथे पर कंलक है आज प्रदेश का साधारण नागरिक अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। एक महिला एक बेटी रास्ते पर आत्मविश्वास के साथ नही चल सकती राजस्थान की कानून व्यवस्था डगमगा गयी है।

प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सरकार चलाने का अधिकार दिया है किन्तु कांग्रेस उस दायित्व को पूरा करने में असफल हो रही है। अभी भी कांग्रेस के अन्दर की गलन खत्म नहीं हुई। एक साधारण नागरिक कांग्रेस सरकार से सवाल पूछना चाहता है कि हम अपनी सुरक्षा के लिए क्या करे, क्या हम अपनी सुरक्षा स्वयं करे या जिस तरह से कांग्रेस ने दिल्ली में धरना दिया है वैसे ही प्रदेश की जनता दिल्ली में धरना देकर बैठ जाये। मुख्यमंत्री इतना समय दिल्ली में क्यो बिता रहे, क्या उन्हे प्रदेश की जनता की कोई परवाह नही है या वो अपना दायित्व भूल गये है। उन्हें राजस्थान की जनता कैसे माफ करेगी।

अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ ही कर्नल राज्यवर्धन ने सभी से शांन्ति एवं संयम बनाये रखने की अपील की है। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कुछ उत्पादी युवको ने लोगो के घरों मे पत्थर फेंके, गाड़ियां तोड़ी, सड़क पर खुला उत्पात मचाया ऐसे उत्पाती लोगो पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे