महाराष्ट्र: बारिश से रत्नागिरी में डैम टूटा, 7 लोगों की मौत, सात गांव डूबे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 03 जुलाई 2019, 07:52 AM (IST)

मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित तवरे डैम के टूटने से 7 गांवों में बाढ़ आ जाने से 22 लोग लापता हैं, जबकि 7 लोगों का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। जिला प्रशासन ने राहत ऑपरेशन शुरू किया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम को भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश से लगातार तवरे डैम का जलस्तर बढ़ गया था।आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र में रविवार से ही बरसात तेज हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक डैम से पानी निकलने की वजह से डैम के पास बने 12 घर पूरी तरह से बह गए और इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने का अंदेशा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डैम के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की आशंका जताई है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक 38 लोगों की जान जा चुकी है और 75 लोग घायल हो गए हैं।

इनमें मुंबई, ठाणे और पुणे में दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या भी शामिल है। राज्य सरकार ने एहतियातन मंगलवार को मुंबई में छुट्टी की घोषणा कर दी थी।