गुरमीत राम रहीम ने पैरोल याचिका बिना शर्त वापस ली, यहां जानें क्यों

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 जुलाई 2019, 9:36 PM (IST)

रोहतक। रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपनी पैरोल याचिका को बिना शर्त वापस ले ली है। राम रहीम रोहतक जेल में अभी बंद है। अापको बताते जाए कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने खेती-बाड़ी करने के लिए 42 दिनों की पैरोल याचिका मांगी थी। सूत्रों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने के पक्ष में नहीं होना बताया जा रहा है।

सिरसा के आसपास के गांवों में रहने वाले स्थानीय लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा था कि कि अगर गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आता है तो पंचकूला हिंसा की तरह एक बार फिर हालात बन जाएंगे। स्थानीय लोगों की मांग थी कि गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल नहीं दी जानी चाहिए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सूत्रों ने बताया कि पैरोल याचिका खारिज होने के डर से गुरमीत राम रहीम सिंह के वकीलों ने याचिका वापस ले ली। क्योंकि अगर याचिका लॉ एंड ऑर्डर खराब होने की आशंका में पैरोल याचिका खारिज की जाती, तो भविष्य में भी गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल लेने में काफी समस्या आ सकती थी। आपको बताते जाए कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या और दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की मांगी की थी।