स्टिंग प्रकरण:CMरावत सेCBI के सवाल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 24 मई 2016, 12:17 PM (IST)

नई दिल्ली। उत्तराखंड स्टिंग पर प्रकरण पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार को सीबीआई के सवालों का जवाब दे रहे है। इससे पहले हरीश रावत मंगलवार सुबह 10 बजे जांच एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही सीबीआई ने सवालों की झडी लगा दी। सूत्रों के मुताबिक रावत काफी नर्वस बताए जा रहे है। फिलहाल, रावत से पूछताछ जारी है। स्टिंग ऑपरेशन मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली समन किया था। इस स्टिंग में हरीश रावत अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस के बागी विधायकों को कथित तौर पर घूस की पेशकश करते हुए दिख रहे हैं।

इससे पहले हरीश रावत ने सीबीआई से देहरादून आकर पूछताछ करने का आग्रह किया था, जिसे जांच एजेंसी ने खारिज कर दिया। रावत ने कहा था कि उन्हें 24 मई को दिल्ली बुलाया गया है। मैंने सीबीआई से आग्रह किया था कि पूछताछ करने के लिए वे देहरादून आ जाएं, लेकिन उन्होंने मेरा आग्रह ठुकरा दिया। इसलिए मैं दिल्ली जाऊंगा। मैं उनके के साथ सहयोग करूंगा। सीबीआई ने उन्हें 9 मई को पेश होने के लिए समन दिया था। स्वास्थ्य कारणों से हरीश रावत सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हो सके।