मुंबई में बारिश ने मचाई तबाही, उत्तरकाशी से लेकर गुजरात का जानिए हाल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 जून 2019, 09:00 AM (IST)

नई दिल्ली। बारिश मुंबईवासियों के लिए आफत बन जाती है। हर बार की तरह इस बार भी मुंबई वालों के लिए मानसून की भारी बारिश बड़ी परेशानी लेकर आई है। मुंबई में भारी बारिश से लोगों को परेशानी होने लगी है। मुंबई में बारिश से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में यहां जल भराव की समस्या आम है और बारिश के दौरान मुंबई में भरा पानी बाहर नहीं निकल पाने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते अलग-अगल हादसों में 20 लोगों की मौत हो गई, जिसमें पुणे में हुए हादसा भी शामिल है। पुणे हादसे में 15 लोगों की मौत एक बड़ी घटना है। इस हादसे में बिहार और बंगाल के मजदूर थे। इस घटना पर जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि भारी बारिश की वजह से दीवार ढह गई। इस घटना के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है।

उत्तरकाशी में भारी बारिश से कोहराम...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उत्तरकाशी में भारी बारिश से कोहराम...
वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। मोरी बाजार के चौराहे पर आए सैलाब से अफरातफरी का माहौल बन गया है। करीब आधा घंटा तक हुई तेज मूसलाधार बारिश से देखते ही देखते मोरी बाजार की सडक़ें नदी में तब्दील हो गईं। दर्जनों घरों और दुकानों में मलबा भर गया। इतना ही नहीं, पानी घरों को फाड़ कर नाले के रूप में निकलने लगा।

तबाही की इस बारिश से पुरोला, उत्तरकांशी, देहरादून, हिमाचल में यातायात ठप्प हो गया। वहीं कई इलाकों में पेड़ और रोड बह जाने से रास्ते जाम हो गए। घर और दुकानों में रखा अनाज, फर्नीचर, पूरी तरह से खराब हो गया। व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है जबकि आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है।

सरदार पटेल की प्रतिमा में घुसा पानी...

सरदार पटेल की प्रतिमा में घुसा पानी...
वहीं गुजरात के नर्मदा नदी पर बनी सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा के अंदर बनाई गैलरी में पानी घुस गया। मूर्ति के अंदर झरोखे के अंदर बारिश का पानी घुस गया है।

हिमाचल में लैंड स्लाइड और बारिश का अलर्ट...

उधर उत्तराखंड के अलावा हिमाचल में भी लैंड स्लाइड और बारिश का अलर्ट है। मंडी में भारी लैंड स्लाइड देखने को मिली है, जहां पहाड़ टूटकर सडक़ों पर आ गया। सडक़ पर चल रही गाडिय़ां लैंड स्लाइड की चपेट में आने से बाल बाल बचीं।

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड़ के पास जिला प्रशासन सेंसर और फ्लड लाईट्स लगाने जा रहा है ताकि यहां मौजूद खतरे को भांपा जा सके। वहीं आने वाले दिनों में भी भारी लैंड स्लाइड देखने को मिल सकती है। अभी ठीक से मानसूनी बादल बरसे नहीं हैं लेकिन अभी से दहलाने वाली तस्वीरें सामने आने लगीं हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी से ऐसी ही तस्वीर आई है, जहां आधे घंटे की बारिश ने हाहाकार मचा दिया।