मनाने की कोशिश के बीच राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने पर अडिग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 27 जून 2019, 4:39 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने की बढ़ती मांग के बावजूद वे अध्यक्ष पद छोडऩे पर अडिग हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि हम अभी भी उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

देशभर के पार्टी कार्यकर्ता उन्हें पार्टी प्रमुख के पद पर बने रहते देखना चाहते हैं। इस बीच राहुल गांधी ने कहा है कि नए पार्टी प्रमुख की नियुक्ति होने तक वे महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वेणुगोपाल ने कहा, आज (गुरुवार) एक बैठक होनी है और वे इसकी अध्यक्षता करेंगे।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में भारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडऩे की घोषणा की थी। कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में 52 सीटे मिली हैं। राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार गए। हालांकि, वे केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे