जयपुर। जयपुर के अशोक क्लब में रविवार, 30 जून को लेखक व प्रतिष्ठित इतिहासकार, डॉ. जाइल्स टिलॉट्सन की नई पुस्तक ‘दिल्ली दर्शन: द हिस्ट्री एंड मॉन्यूमेंट्स ऑफ इंडियाज केपिटल‘ पर इंटरेक्टिव सैशन आयोजित किया जाएगा। डॉ. टिलॉट्सन महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय संग्रहालय के कंसल्टिंग डायरेक्टर भी हैं। इंटरेक्टिव सैशन के समन्वयक अजय सिंघा ने यह जानकारी दी।
‘दिल्ली दर्शन‘ भारत के गोल्डन ट्राएंगल (दिल्ली, आगरा, जयपुर) पर डॉ. टिलॉट्सन की लिखी गई तीन पुस्तकों की तृतीय व अंतिम कड़ी है। वे इससे पूर्व वर्ष 2006 में ‘जयपुर नामा‘ और 2008 में ‘ताजमहल‘ पुस्तक लिख चुके हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तृतीय पुस्तक ‘दिल्ली दर्शन‘ में दिल्ली के इतिहास का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसके अंतर्गत मुगलों व सुल्तानों शासन एवं उनकी विरासतों के बारे में लिखा गया है। पुस्तक में दिल्ली शहर के घूमने लायक कई बेहतरीन स्थानों व कम प्रचलित स्मारकों की जानकारी गई है। पुस्तक में इस शहर को घूमने के दौरान अनुसरण करने योग्य आदर्श मार्गों की सलाह भी दी गई है।