जानिए कैसी है आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 जून 2019, 12:04 PM (IST)

कलाकार : आयुष्माना खुराना, सायनी गुप्ता, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा।
डायरेक्टर : अनुभव सिन्हा।
स्क्रिप्ट राइटर : अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी।

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्माना खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज होने से पहले ही फिल्म काफी चर्चा में आ चुकी है। इसके चर्चा में रहने की कई वजह हैं। फिल्म की कहानी दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को पूरी तरह दिखाती है। ये फिल्म एक ऐसे समाज को पर्दे पर दिखाएगी जिसमें धर्म और जाती के आधार पर लोगों से भेदभाव किया जाता है। इस फिल्म में बदायूं मर्डर केस को भी दिखाया गया है। 26 मई 2014 को हुए इस मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। पेड़ पर लटकी दो बहनों की लाश की तस्वीर जिसने भी देखी वो सहम गया था।

कहानी... ‘आर्टिकल 15’ की कहानी मर्डर मिस्ट्री है। लालगांव इलाके से 3 बच्चियां गायब होती हैं, 2 की लाशें पेड़ से लटकी हुई मिलती हैं, 1 लडक़ी लापता है। पुलिस की पहली रिपोर्ट में दर्ज किया जाता है कि लड़कियां लेस्बियन थीं इसलिए दोनों के बाप ने ऑनर-किलिंग कर दी। आईपीएस ऑफिसर अयान रंजन (आयुष्मान खुराना) एक नए नवेले ऑफिसर हैं, जिन्हें बतौर सजा इस इलाके में पोस्ट किया गया है।

इस भयानक केस की जड़ में घुसने पर अयान को पता चलता है कि मामले की जड़ में जात है और इस जात को औकात बताने के लिए ही ऐसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया गया है। इस अपराध की गुत्थी सुलझाने में अपराधियों से ज्यादा खतरनाक है इलाके का जातिवाद। अयान इस भयानक जातिवाद, लूप होल्स से भरा पुलिस सिस्टम और पुलिस-पॉलिटिक्स के पूरे ताने-बाने से कैसे निपटते हैं और उस तीसरी बच्ची का क्या होगा, यही है ‘आर्टिकल 15’ की कहानी।

अभिनय...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अभिनय : अभिनय की बात करें तो ‘आर्टिकल 15’ में आयुष्मान ने अपना किरदार जिस तरह से निभाया है वो कमाल है। यह कहना गलत नहीं होगी कि यह फिल्म आयुष्मान के अब तक के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। एक एक्टर के तौर पर आयुष्मान अपना स्क्रीन टाइम नहीं देख रहे और शायद इसीलिए वो कुछ अनोखा कर पा रहे हैं।

फिल्म में एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने दलित महिला का रोल बहुत अच्छी तरह से निभाया है और एक दलित महिला के रोल में उन्होंने जान डाल दी। वहीं फिल्म के बाकी एक्टर्स कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, शुब्रज्योती भारत ने जितना काम दिया गया उन्हें वो सब ने पूरी इमानदारी से निभाया। ‘आर्टिकल 15’ की कहानी और स्क्रिप्ट जो अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ने लिखी है।

क्यों देखें...

क्यों देखें...
फिल्म के डायलॉग्स इतने बेहतरीन हैं कि आपकों अंदर तक झकझोर कर रख देंगे। फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जिन्हें देखकर आप शायद यकीन ना कर पाएं कि हमारे समाज में आज भी लोग ऐसी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं और उन्हें इतना अत्याचार सहना पड़ रहा है। फिल्म की कहानी समाज में जाति और धर्म के आधार पर हो रहे भेदभाव के खिलाफ गहरा संदेश देती है।