ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रबंधक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 जून 2019, 10:56 AM (IST)

आगरा। पुलिस ने एक महिला से करीब एक साल पहले दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति यहां एक आश्रम में रहता था। ब्रह्मकुमारी आश्रम में चार साल से रह रही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आश्रम के प्रबंधक भगवान सिंह ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले दोबारा उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से बच निकली और पड़ोसियों की मदद ली, जिसके बाद वे उसे सिकंदरा पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने आश्रम में रहने वाली कुछ अन्य महिलाओं का भी शोषण किया है। आरोपी ने हालांकि पुलिस स्टेशन में पत्रकारों से कहा कि पीड़िता के साथ उसने आपसी सहमति से संबंध बनाए। आरोपी ने कहा कि दो दिन पहले इस महिला का आश्रम की एक अन्य महिला से विवाद हो गया और मैंने जब इस मामले में दखल दिया, तो उसने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी।
हरी पर्वत पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोपाल चौधरी ने कहा कि आश्रम की अन्य महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।
(आईएएनएस)