मुख्यमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की बैठक खत्म

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 जून 2019, 10:14 AM (IST)

जयपुर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की। कैबिनेट की बैठक में एक दर्जन से ज्यादा विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, मंत्री शांति धारीवाल, रघु शर्मा, प्रताप सिंह खाचरियावास, विश्वेन्द्र सिंह, परसादी लाल मीना, रमेश मीना आदि नेता मौजूद थे। बैठक में विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा भी हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे