पंचतत्व में विलीन हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 जून 2019, 4:04 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी पंचतत्व में विलीन हो गए है। सीकर के कल्याण स्कूल ग्राउंड में आमजन ने उनकी पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा निकली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा।

- सीकर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया, भाजपा संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, प्रभुलाल सैनी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने श्रद्धांजलि अप्रित की।

सीकर आगमन पर स्वर्गीय मदन लाल सैनी जी के पार्थिव शरीर पर जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए ।
-चौमूं बायपास पर विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन ने सैनी जी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले अाज सुबह सांसद मदनलाल सैनी की पार्थिव देह को जयपुर स्थिति भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर अंतिम दर्शन कार्यक्रम रखा गया। वहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भंवरलाल शर्मा, ओम माथुर, भाजपा नेता सतीश पुनिया, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।