शासन सचिवालय में सीएम की अध्यक्षता में बजट पूर्व चर्चा आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 जून 2019, 1:20 PM (IST)

जयपुर । मुख्ययमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में स्वयंसेवी संगठनों, सिविल सोसायटी एवं उपभोक्ता फोरम और किसान, पशुपालक एवं डेयरी संघ के पदाधिकारियों के साथ भी बजट पूर्व बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर राज्य का समावेशी एवं सभी वर्गों के लिए विकासोन्मुखी बजट तैयार किया जाएगा। यह बैठक सचिवालय स्थित सभागार में एनजीओ, सिविल सोसायटी एवं उपभोक्ता मंच के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे