लडक़ी को बचाने के लिए कुत्ते ने पेश की अनोखी मिसाल, देखें वीडियो

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 23 जून 2019, 1:03 PM (IST)

नई दिल्ली। कुत्ते को इंसान का सबसे पुराना और वफादार पालतू जानवर माना जाता है। कुत्तों और इंसानों के बीच यह संबंध बहुत पुराना है।

जब भी वफादारी की बात होती है तो कुत्तों की मिसाल दी जाती है। एक बार भी एक कुत्ते ने वफादारी की मिसाल पेश की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को जिसने भी देखा वो कुत्ते की वफादारी की मिसाल दे रहा है। दरअसल, एक छोटी सी बच्ची की गेंद तालब में चली गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पानी की गहराई से अंजान मासूम बच्ची तलाब के पास जाती है और गेंद निकालने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन उसी दौरान बच्ची को पीछे से उसका वफादार कुत्ता उसको पानी में जाने से रोक लेता है और खुद जाकर बॉल निकालने लगता है।

ये भी पढ़ें - नानी ने दिया नातिन को जन्म! जानिए,कैसे हुआ ये

बच्ची की जान बचाने का यह हैरान कर देने वाला 16 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोग भावुक हो गए है।

ये भी पढ़ें - पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर