योग दिवस पर शिक्षा राज्य मंत्री की शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 जून 2019, 6:16 PM (IST)

जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में डोटासरा ने कहा कि योग तन और मन को स्वस्थ करता है। हड़प्पा और मोहनजोदड़ों की प्राचीनतम सभ्यता से ही योग की भारत में परम्परा रही है। यह भारतीय संस्कृति हैं।

डोटासरा ने कहा कि योग का अर्थ होता है जोड़ना। इससे शरीर और मस्तिष्क दोनों को फायदा पहुंचाता है। उन्हाेंने योग दिवस पर स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के लिए कार्य करने का संकल्प लेते हुए इस दिवस को उत्सवधर्मिता से मनाए जाने का आह्वान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे