प्रसिद्धि के साथ तालमेल बिठाना सीख रही हूं : अली वांग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 जून 2019, 5:05 PM (IST)

नई दिल्ली। ‘ऑलवेज बी मे बी’ की स्टार अली वांग ने जिस तरह शोबिज में प्रसिद्धि पाई है, वह सराहनीय है। हालांकि उन्हें लगता है कि यह ख्याति उन्हें बहुत कम वक्त में मिल गई है। अमेरिकी अभिनेत्री का कहना है कि इसके साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगा, हालांकि अब वह थोड़ा व्यवस्थित महसूस कर रही हैं।

एक ईमेल साक्षात्कार के जरिए वांग ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मैं आभारी हूं कि बहुत सारे लोग जानते हैं कि मैं अब कौन हूं, मैं जो करती हूं, उसकी सराहना करते हैं। और मैं इसके साथ तालमेल बिठाना सीख रही हूं।’’

वियतनामी-चीनी-अमेरिकी कॉमेडियन, लेखिका और अभिनेत्री वर्षों तक एक कॉमेडी दृश्य का हिस्सा रहीं, लेकिन 2016 में उन्होंने अपना स्टैंड-अप स्पेशल ‘बेबी कोबरा’ किया, जिसके बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। तब वह सात माह की गर्भवती भी थीं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इसके अलावा 2018 में अभिनेत्री ने स्टैंड-अप ‘हार्ड नॉक वाइफ’ में शादी और मातृत्व की सच्चाई के बारे में बताया था। जब यह फिल्माया गया था, तब वह दूसरी बार मां बनने वाली थीं।

फिलहाल, वह दो नेटफ्लिक्स परियोजनाओं में शामिल हैं। इनमें एक एनिमेटेड शृंखला ‘‘टुका एंड बर्टी’’ और दूसरी रोमांटिक कॉमेडी ‘ऑलवेज बी मे बी’ है। उन्होंने अपने सह-कलाकार रांडेल पार्क के साथ फिल्म का सह-लेखन भी किया है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - जेनिफर ने पति की पसंद का खोला राज