स्वस्थ राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें: राज्यपाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 20 जून 2019, 3:40 PM (IST)

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियाें को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सिंह ने कहा है कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

सिंह ने प्रदेशवासियों से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा है कि योग आध्यात्मिक, अनुशासन व सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित ज्ञान है। योग, मन और शरीर के बीच सामन्जस्य स्थापित करता है। यह जीवन को स्वस्थ रखने की कला एवं विज्ञान है। योग जीवन के सभी पहुलओं में सामन्जस्य बैठाता है। जीवनशैली में योग, स्वास्थ्य प्रबन्धन के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे