श्रीनगर। कश्मीर घाटी में आतंकियों पर सेना का आॅपरेशन ऑल आउट का इनता खोफ छा गया है कि आतंकी संगठन हिज्बुल ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। सूत्रों ने बताया है कि हिजबुल मुजाहिद्दीन ने नए आतंकियों की भर्ती के लिए नई शर्त सामने रखी है।शर्त यह है कि उन्हें तंजीम में शामिल करने से पहले सुरक्षाबलों के खिलाफ कोई आतंकी हमला करके अपने-आप को 'प्रूव' करना होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंटेलीजेंस एजेंसियों ने सेना को जो अलर्ट जारी कर दिया हे। उसमें खासतौर से पुलवामा और दक्षिण कश्मीर का जिक्र किया गया है। खुफिया इनपुट की मानें तो हिजबुल मुजाहिद्दीन (एचएम) नाम के आंतकी संगठन ने साफ कर दिया है कि वे अब स्थानीय कश्मीरी युवकों को तभी अपने आतंकी संगठन में शामिल करेगा, जब वे युवक पहले किसी आतंकी घटना को अपने स्थान पर पहुंचाए। सीधे किसी भी युवक को संगठन में शामिल नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिजबुल मुजाहिद्दीन ने अपने
भर्ती में तब्दीली इसलिए की है, क्योंकि पिछले एक-दो साल में सुरक्षाबलों
ने ऑपरेशन-ऑल आउट में बड़ी तादाद में आतंकियां का सफाया कर दिया है। इसका
एक बड़ा कारण ये है कि खुफिया एजेंसियों ने कश्मीरी युवकों में अपना
'इनरूट' बना लिया है। ये युवक आतंकी संगठन ज्वाइन करने के बाद आतंकियों की
लोकेशन की जानकारी सुरक्षाबलों से साझा कर रहे थे। यही कारण है कि पिछले दो
सालों में मारे गए आतंकियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।