अजय शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष व पायल शर्मा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जून 2019, 9:13 PM (IST)

जयपुर। करौली जिले के मूल निवासी एवं फिलहाल जयपुर में रह रहे वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद रजि. के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

अजय शर्मा की इस नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है और अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद रजि. के पदाधिकारियों का आभार जताया है। परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्रीराम इंदौरिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने राजस्थान युवा प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा व सचिव सुनील शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की है।

इसी तरह महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव अंतिमा इंदौरिया की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने गुजरात में महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर पायल शर्मा को नियुक्त किया है। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को 15 दिवस में अपनी कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे