34 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जून 2019, 7:10 PM (IST)

जयपुर। प्रदेश में लंबे समय से निवास कर रहें 34 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय के 34 पाक विस्थापितों को, जो गत एक दशक से अधिक समय से राज्य में निवासरत हैं, उन्हें जून, 2019 में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। इन विस्थापतियों में बाडमेर के 19, पाली के 10 व जालोर के 05 पाक विस्थापित सम्मिलित हैं।

स्वरूप ने बताया कि राज्य सरकार ने इन प्रकरणों में जो कमियां थीं, उन्हें पूरा करवाकर इन विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से 17 जून 2019 तक ऎसे कुल 79 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे