विश्व कप में सबसे बड़े स्कोर के मामले में चौथे नंबर पर हैं गांगुली, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जून 2019, 5:20 PM (IST)

नई दिल्ली। इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वनडे विश्व कप का फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बल्ले और गेंद के बीच बढिय़ा प्रतिस्पर्धा जारी है। अच्छे पिच होने से रनों की भी बरसात हो रही है। व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात करें तो बाएं हाथ के पूर्व भारतीय बल्लेबाज विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।

गांगुली ने 26 मई 1999 को टॉन्टन (इंग्लैंड) में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 183 रन ठोके थे। उन्होंने 158 गेंदों पर 17 चौके और 7 छक्के उड़ाए। भारत ने पहले बल्लेबाजी कर 50 ओवर में छह विकेट पर 373 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 42.3 ओवर में 216 रन पर ही ढेर हो गई और भारत यह मैच 157 रन से जीत गया। गांगुली के साथ राहुल द्रविड़ ने भी 145 रन जुटाए थे। गांगुली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अब हम देखेंगे विश्व कप के इतिहास में खेली गई 5 और सबसे बड़ी पारियां :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

कब : 21 मार्च 2015
कहां : वेलिंगटन
विरुद्ध : वेस्टइंडीज
पारी का विवरण : नाबाद 237 रन, 163 गेंद, 24 चौके, 11 छक्के
नतीजा : न्यूजीलैंड 143 रन से जीता

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

कब : 24 फरवरी 2015
कहां : कैनबरा
विरुद्ध : जिम्बाब्वे
पारी का विवरण : 215 रन, 147 गेंद, 10 चौके, 16 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 73 रन से जीता

गैरी कर्स्टन (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 16 फरवरी 1996
कहां : रावलपिंडी
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : नाबाद 188 रन, 159 रन, 13 चौके, 4 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 169 रन से जीता


ये भी पढ़ें - सोना जीत सायना बोलीं- मैं आधे घंटे भी नहीं सो पाई, क्योंकि पापा...

विव रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)

कब : 13 अक्टूबर 1987
कहां : कराची
विरुद्ध : श्रीलंका
पारी का विवरण : 181 रन, 125 गेंद, 16 चौके, 7 छक्के
नतीजा : वेस्टइंडीज 191 रन से जीता

डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)


कब : 4 मार्च 2015
कहां : पर्थ
विरुद्ध : अफगानिस्तान
पारी का विवरण : 178 रन, 133 गेंद, 19 चौके, 5 छक्के
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 275 रन से जीता

ये भी पढ़ें - केन विलियमसन का जीत के साथ आगाज, बने छठे कप्तान, देखें...