किसान ने बनाई ऐसी बाइक, अब लंबे पेड़ों पर आसानी से चढ सकेंगे, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जून 2019, 1:43 PM (IST)

मंगलुरु। कहते है कि अगर कुछ करने का इरादा हो तो इंसान हर मंजिल आसानी से पा सकता है। ऐसा ही अनोखा कारनामा कर्नाटक के किसान ने कर दिखाया है। दरअसल, अब तक आपने किसानों और लोगों को नारियल और यूकेलिप्टस और सुपारी जैसे लंबे ऊंचे पेड़ों पर चढऩे के लिए रस्सियों का सहारा लिया करते थे। लेकिन लगता है अब रस्सियों का सहारा नहीं लेना पडेगा।

कर्नाटक के एक किसान ने इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए एक ऐसी बेहद उपयोगी बाइक मशीन तैयार की है जो इस तरह की पेड़ों पर चढऩे के लिए काफी मददगार होती है। सोशल मीडिया पर एक मशीन का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें व्यक्ति एक बाइक जैसी मशीन पर बैठकर आसानी से पेड पर चढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, कर्नाटक के मंगलुरु में सजीमामूडा गांव के 48 वर्षीय गणपति भट्ट नामक एक किसान ने एक बाइक ऐसी मशीन इजाद की है जो किसानों और मजदूरों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। जंगल में पाए जाने वाले सुपारी के उंचे-लंबे पेड़ों पर चढऩे के लिए एक ऐसी मशीन तैयार की गई है जो कुर्सी की तरह है।

उसे पेड़ के तने में फिट कर लिया जाता है जिस पर बैठकर मशीन को चालू कर सेकेंड्स में पेड़ की उंचाई तक चढ़ा जा सकता है।

किसान गणपति भट्ट ने बताया कि यह एक बेहद आसान और उपयोगी आविष्कार है जिसकी मदद से 60 से 80 किलोग्राम का कोई भी शख्स उस पर बैठकर आराम से पेड़ की ऊंचाई तक चढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें - ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट

खास बात ये है कि मशीन पेट्रोल से चलती है। इस मशीन को तैयार करने में सुरक्षा और सावधानी का खासतौर से ध्यान रखा गया है।

इस बाइक की मजबूती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, वीडियो पेड़ से बंधे इस बाइक मशीन पर खड़े होकर शख्स को कूदते हुए देखा जा सकता है जिससे ये पता चलता है कि ये मशीन कितनी मजबूत है।

ये भी पढ़ें - सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट

सोशल मीडिया पर सामने आते ही इसके फोटोज और वीडियोज वायरल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 1 लीटर पेट्रोल में 100 पेड़ों पर चढ़ा जा सकता है जिससे प्रतिदिन 4,000 रुपए की बचत हो सकती है।

ये भी पढ़ें - मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची