डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाली चिलम, चाबियां जैसी 80 अजीबोगरीब चीजें

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 18 जून 2019, 12:50 PM (IST)

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में हैरान करने देने वाला मामला सामने आया है। उदयपुर के एमबी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी की।

डॉक्टरों ने 24 साल के व्यक्ति के पेट से 80 तरह की चीजें निकली हैं। इनमें चाबियां, नेलकटर, सिक्के, चिलम के टुकड़े, लकड़ी की माला, अंगूठी, पिन, क्लिप आदि का समावेश हैं।

मरीज फिलहाल स्वस्थ है। सर्जरी करने वाले विभाग अध्यक्ष डॉ. डीके शर्मा ने बताया कि युवक नशे का आदी था। वह शराब, चिलम सहित कई तरह की नशीली चीजें इस्तेमाल करता था। नशे में ही उसने ये सारी चीजें निगल ली थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

डॉक्टर ने बताया कि 15 दिन पहले रोगी अस्पताल आया और पेट दर्द, उल्टी होने और खाना नहीं खा पाने की परेशानियां बताईं। जिसके बाद युवक का एक्स-रे कराया तो पेट में कुछ चीजें दिखाई दी। फिर पेन मैनेजमेंट कर सीटी स्कैन भी कराया। अमाशय में ये काफी चीजें दिखाई दी।

ये भी पढ़ें - खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!

एंडोस्कोपी के बाद उसकी सर्जरी की गई। गजेंद्र का ऑपरेशन 90 मिनट तक चला। डॉ. शर्मा के अनुसार ज्यादातर चीजें उनके अमाशय और कुछ बड़ी आंत में मिलीं। इस वजह से एक जगह गजेंद्र को अल्सर हुआ है। डॉ. शर्मा की मानें तो गजेंद्र मनोरोग से ग्रसित है।

इस स्थिति में रोगी वह सब भी खा जाता है, जो खाने लायक नहीं होतीं। इस केस में यह बेहद चौंकाने वाली बात थी कि नेलकटर जैसी नुकीली चीजें भी रोगी निगल गया, जो उसके पेट में रहीं। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह एक अनोखा केस था।

ये भी पढ़ें - यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!