नई दिल्ली। लोकसभा सोमवार को भाषाई विविधता का गवाह बनी। नवनिर्वाचित सदस्यों ने अंग्रेजी और संस्कृत समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में शपथ ली।
ज्यादातर सांसदों ने हिदी में शपथ ली, वहीं दिल्ली के सांसद हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, प्रताप चंद्र सारंगी और पहली बार सांसद बनीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संस्कृत में शपथ ली।
हरसिमरत कौर बादल ने पंजाबी में, अरविंद सावंत ने मराठी में, डी.वी. सदानंड गौड़ा ने कन्नड़ में, भर्तृहरि महताब ने उड़िया में और उधमपुर के सांसद जितेंद्र सिंह ने डोगरी में शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिह, सड़क परिवहन और यातायात मंत्री नितिन गडकरी और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हिंदी में शपथ ली।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केरल के वायनाड से सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने
अंग्रेजी में शपथ ली। रमेश उन्नीनाथन ने मलयालम में, शारदाबेन पटेल ने
गुजराती में और मणिपुर के सांसद राजकुमार राजन सिंह ने मणिपुरी में शपथ ली।
केरल
से कांग्रेस के सदस्य कोडिकुन्निल सुरेश ने हिदी में शपथ लेकर सबको चौंका
दिया। हिदीभाषी सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया।
17वीं
लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ और प्रोटेम स्पीकर वीरेंद्र कुमार
ने सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण मंगलवार को भी जारी रहेगा।
--आईएएनएस