जयपुर। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं जालोर जिले के प्रभारी भंवरसिंह भाटी ने कहा कि जालोर जिले में मानसून नहीं आने तक ग्रामीण क्षेत्रों में जलदाय विभाग के अधिकारी से लेकर हैल्पर तक आपस में समन्वय व टीम भावना से पेयजल से प्रभावित ग्रामों एवं ढाणियों में विशेष रूप से पूर्णतया सजग व जागरूक रहते हुए पानी की आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखें साथ ही सभी विभाग राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जरूरतमंद लोगों को पहुँचाने के कार्य में कोई कसर नहीं छोडें।
भाटी सोमवार को जालोर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में पानी एवं बिजली सामान्यतः संवेदनशील विषय होते है तथा पानी व बिजली की मांग भी बढ़ जाती है इसलिए जलदाय एवं विद्युत विभाग के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी आपस में बेहतर तालमेल बनाये रखते हुए लोगों को पीने का पानी पहुँचाने के महत्ती कार्य को सफलता पूर्वक सम्पादित करें साथ ही डिस्कांम भी जलदाय एवं नर्मदा के नवीन जल स्त्रोतों को विद्युत कनेक्शन से प्रथम प्राथमिकता से जोड़े ताकि पानी सम्बन्धी समस्याओं में कमी आये। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों विभागों के उच्चाधिकारी अपने-अपने दूरभाष नम्बरों तथा नियन्त्रण कक्षों में जब भी इस सम्बन्ध में जन शिकायत आये तो उसे अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों से सांझा करते हुए संवदेनशीलता के साथ जन समस्याओं का निराकरण करें।
उन्हाेंने विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचानें के महत्ती कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं बरते तथा राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों को अधिकाधिक रूप से लाभाविन्त करें। उन्होनें बैठक में डिस्कांम के अधीक्षण अभियन्ता पी.सी. टांक को कहा कि घरेलू एवं कृषि विद्युत कनेक्शनों के सम्बन्ध में आ रही शिकायतों का निराकरण करते हुए फीडर सुधार कार्य को भी करें। उन्होनें नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नर्मदा से अवैद्य पानी लेने वालों के खिलाफ कार्यवाही करे साथ ही सिंचाई के लिए डिग्गी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाये। उन्होनें कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे मानसून में खाद-बीज एवं कृषि संयन्त्रों का वितरण समयबद्ध तरीके से करें तथा प्रभावी मॉनिटरिंग भी रखें। उन्होंने समीक्षा के दौरान चारागाह विकास को बढावा देने तथा वर्षाकाल के दौरान अधिकाधिक वृ़क्षारोपण किये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में जिला प्रमुख डॉ. वन्नेसिंह ने गोहिल ने दीनदयाल उपाध्याय
ग्राम ज्योति योजना एवं सौभाग्य योजना में वंचित लोगों को विधुत कनेक्शन
दिये जाने के साथ ही नर्मदा नहर परियोजना के तहत सांचौर क्षेत्र की
सीलू-जैसला-भाटकी के तहत सम्बन्धित 22 ग्रामों में पानी की आपूर्ति किये
जाने की आवश्यकता जताई।
बैठक में जिला कलक्टर महेन्द्र सोनी ने
जिले की प्रमुख जन समस्याओं एवं विकास योजनाओें की प्रभावी ढंग से जानकारी
देते हुए उपस्थित अधिकारियों को कहा कि वे राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के तहत
बकाया मामलों का आगामी 15 दिवसों के भीतर पूर्ण मुस्तैदी से निराकरण करें
तथा इसे न्यूनतम स्तर पर लायें। उन्होंनेें शहरी निकायों के अधिकारियों को
निर्देशित किया कि वर्षाकाल के पूर्व अपने-अपने क्षेत्रों में नालों की
शीघ्र ही सफाई करवाया जाना सुनिश्चित करें तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी
अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित बांधों के गेट की मरम्मत करवाने के साथ ही
आपदा प्रबंधन के तहत आवश्यक तैयारियाँ कर लेवें। उन्होंने जलदाय विभाग के
अधिकारियों को कहा कि पेयजल के विषय पर किसी भी स्तर पर ढिलाई नही बरते तथा
जरूरतमंद क्षेत्रों पानी के टेंकरों से भी आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि
समाचार-पत्रों में पानी सम्बन्धी प्रकाशित शिकायत का तो तत्काल निराकरण
करें ही साथ ही यह भी कोशिश करें कि इस प्रकार की स्थितियाँ ही नहीं बनें।
उन्होंने
विभिन्न विकास योजनाओं में समय पर स्वीकृतियाँ जारी करने तथा कार्य पूर्ण
होने पर उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र ही भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने पंचायती राज संस्था
एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं गतिविधियों के
बारे में जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा, समाज कल्याण, श्रम
कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं पशुपालन आदि विभागों के कार्यो एवं
प्रगति की भी समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक
केसरसिंह शेखावत ने विस्तार से जिले मेेंं कानून एवं शांति व्यवस्था के
सम्बन्ध में बताया। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर छगनलाल गोयल, अतिरिक्त
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र गरवा, सहित विभिन्न विभागों के जिला
स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।