नई दिल्ली। आज के
समय में हर जगह पर कुर्सी की लड़ाई चल रही है। राजनेता से लेकर आम आदमी
कुर्सी के लिए कुछ क्या-क्या नहीं करते है। जैसे राजनेता वोट जीतकर सीट
पाना चाहता है वहीं आम आदमी ट्रेन या बस में सीट मिलने के लिए परेशान रहता
है। कुल मिलाकर कहा जाएं तो हर जगह पर सीट यानी कुर्सी की लड़ाई है। लेकिन
आज हम आपको एक ऐसी कुर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में
जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, हम जिस कुर्सी की बात कर रहे है उस पर
बैठने वाला दोबारा इसपर बैठने लायक नहीं बचता और उसकी मौत हो जाती है।
दरअसल, इंग्लैंड में मौजूद एक कुर्सी को मौत की कुर्सी माना जाता है। यह
कुर्सी थॉमस बस्बी नाम के एक शख्स की पसंदीदा कुर्सियों में एक थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वह इस कुर्सी पर किसी को बैठा हुआ नहीं देख सकते थे। इस कुर्सी के लिए उनका
लगाव इस बात से लगाया जा सकता है कि 1702 में उनके ससुर इस कुर्सी पर बैठ
गए।
ससुर के कुर्सी पर बैठने से वह इतना नाराज हो गए उन्होंने अपने ससुर को
मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से किसी ने भी इस कुर्सी पर बैठनेकी
हिम्मत नहीं दिखाई।
ये भी पढ़ें - मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची
माना जाता है कि अपने आखिरी दिनों में थॉमस इस कुर्सी को श्राप दे गए कि इस
पर जो भी बैठेगा वह मर जाएगा। हालांकि इसके बाद उनके इस श्राप पर लोगों ने
ध्यान नहीं दिया था। इसके बाद इस श्रापित कुर्सी को दूसरे विश्वयुद्ध के
दौरान एक पब में रख दिया गया।
इतना ही नहीं इस कुर्सी को वहां पर हॉट सीट
का नाम दिया गया। फिर देखने में आया कि इस पर बैठने वाले की मौत हो जाती
है।
ऐसा कहा जाता है कि इस कुर्सी पर बैठने वाला हर शख्स मौत के गाल में
समा जाता है। बताया जाता है कि इस कुर्सी पर बैठने वाले 63 लोगों की अबतक
मौत हो चुुकी है।
ये भी पढ़ें - 1,497 क्रेडिट कार्ड्स संग बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड