ममता बनर्जी को लगा HC से झटका, कहा-डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए क्या किया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जून 2019, 3:07 PM (IST)

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को लेकर घिरती नजर आ रही है। कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने के बाद पश्चिम बंगाल के जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को डॉक्टरों की इस हड़ताल को देशभर के डॉक्टरों ने समर्थन दे दिया है। इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने ममता सरकार को बड़ा झटका दे दिया है।

हाई कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को डॉक्टरों से बात करने के आदेश देते हुए कहा कि राज्य सरकार कोर्ट को बताए कि उसने डॉक्टरों में सुरक्षा का भरोसा जगाने के लिए अब तक क्या किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने अखिल भारतीय विरोध दिवस घोषित किया है। दिल्ली के अलावा पटना, रायपुर एम्स, बीएचयू के डॉक्टर भी हड़ताल को समर्थन दे रहे हैं।