बिहार : राजद के 2 नेताओं को गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जून 2019, 1:16 PM (IST)

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो नेताओं को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मुकुल रंजन ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सुरेंद्र राय और उमाशंकर राय पर अंधाधुंध गोली चला दी।
पुलिस उपाधीक्षक रंजन ने बताया कि हमलावारों ने सुरेंद्र राय को दो गोली ओर उमाशंकर राय को चार गोली मारी। दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में लग रहा है कि यह हमला लोकसभा चुनाव के संदर्भ में राजनीति रंजिश के कारण हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे