मप्र में बौछारें पडऩे से गर्मी से राहत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जून 2019, 10:57 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हवाएं चलने के साथ पड़ी बौछारों ने गर्मी से राहत दिलाई है।

समुद्री तूफान ‘वायु’ का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए, हवाएं चली। इस दौरान बौछारें पडऩे के कारण शुक्रवार को गर्मी से कुछ राहत है, मगर उमस का असर है। शुक्रवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप है। उसके बावजूद बीते दिनों के मुकाबले गर्मी का असर कम है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान नौगांव में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री, ग्वालियर का 29 डिग्री और जबलपुर का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री, इंदौर का 37.6 डिग्री, ग्वालियर का 37.2 डिग्री और जबलपुर का 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा ।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे