बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता को गोली मार कर हत्या, TMC पर लगा आरोप

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 14 जून 2019, 08:37 AM (IST)

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद में भाजपा के एक और कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अमलानी पंचायत में 42 वर्षीय महिला भाजपा कार्यकर्ता सररस्वती दास पर गुरुवार रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों पर हत्या का करने का आरोप लगाया है।

लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा के दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक लगभग 10 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है। इस बावत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य के प्रमुख चार राजनीतिक दलों की बैठक भी बुलाई थी। लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वार्ता करके बाहर निकले भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि राज्यपाल पांच सुझावों के साथ आए थे लेकिन सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करने से पहले इसका समर्थन करने में असमर्थ हैं।

आपको बताते जाए कि इससे पहले संदेशखली के हतगाची इलाके में रविवार को तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। मामूली बात को लेकर शुरु हुई यह झड़प हिंसा का रूप धारण कर लिया। इस घटना में भाजपा के तीन से चार कार्यकर्ता मारे गए, जबकि टीएमसी के भी तीन कार्यकर्ताओं के मरने की खबरें आई थी।