भारत का अपना अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की योजना : ISRO प्रमुख

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 जून 2019, 5:53 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सीवन ने गुरुवार को यहां कहा कि भारत के पास अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा। यह परियोजना गगनयान मिशन का विस्तार होगा। सीवन ने संवाददाताओं से कहा कि मानव अंतरिक्ष मिशन शुरू करने के बाद हमें गगनयान कार्यक्रम को बनाए रखना है।

इस संदर्भ में भारत अपना अंतरिक्ष केंद्र बनाने की योजना बना रहा है। इससे पहले सरकार और इसरो ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि 15 जुलाई को लॉन्च होने वाले मिशन चंद्रयान-2 के साथ ही भारत की नजर अब वीनस (शुक्र) और सूर्य तक है। मिशन चंद्रयान की कुल लागत 10000 करोड़ होगी।

भारत के महत्वाकांक्षी स्पेस प्रोजेक्ट के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वक्त में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई सिद्धि प्राप्त की है। इसरो चेयरमैन ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान ने सूर्य और शुक्र जैसे ग्रहों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे