अमेरिका ने माना 'मोदी है तो मुमकिन है', भारत से बनाना चाहते हैं मजबूत संबंध

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 13 जून 2019, 12:53 PM (IST)

वॉशिंगटन। अमेरिका ने भी अब माना कि मोदी है तो मुमकिन है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भारत और अमेरिका के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने को लेकर कहा कि 'मोदी है तो मुमकिन है'। दोनों देशों के बीच संबंधों में भी ऐसा हो सकता है।


विदेश मंत्री पॉम्पियो ने कहा कि हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमेशा के लिए मजबूत संबंध स्थापित करने के लिए रणनीतिक मोर्चे पर काम करना चाहते हैं, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा। मोदी और ट्रंप प्रशासन के नेतृत्व में हम भविष्य के लिए संभावनाएं देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पॉम्पियो ने आगे कहा कि विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले लोकतंत्र को सबसे पुरानी डेमोक्रेसी से मिलकर साझा विजन पर काम करना चाहिए। साझेदारी, आर्थिक खुलेपन, उदारता और संप्रभुता पर चलते हुए संबंधों को मजबूती देना होगा।

आपको बताते जाए कि 24 जून से 30 जून तक पॉम्पियो भारत, श्रीलंका, जापाना और दक्षिण कोरिया के दौरे पर होंगे। पॉम्पियो की यात्रा चीन के मुकाबले शक्ति संतुलन स्थापित करने की रूप देखा जा रहा है।