ब्लैकमेलिंग में दो महिला गिरफ्तार, शादी के नाम पर ऐंठती थी रकम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 जून 2019, 8:38 PM (IST)

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने जबरन शादी करवाने व नहीं करने पर लड़की के परिजनों को ब्लेकमेल कर रुपए ऐठने वाली दो महिलाओं को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि ब्लैकमेल कर रुपए ऐठने के मामले में आरोपित गायत्री देवी (45) निवासी पार्षद नगर प्रेमनगर पुलिस आगरा रोड खोह नागोरियान और मीरा देवी (57) निवासी गांव रायपुर बालाद मक्खनपुर फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गायत्री देवी गायत्री सर्व समाज फाउण्डेशन चलाती है, जो गरीब लड़के-लड़कियो की शादी करवाने का काम करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आरोपित मीरा देवी गरीब लड़के-लड़कियों से संपर्क कर गायत्री देवी से संपर्क करवाती है। जब लड़की को लड़के दिखाए जाते है। पसंद नहीं आने पर लड़की पक्ष पर जबरन शादी करवाने का दबाव डालते है और नहीं करवाने पर ब्लेकमेल कर रुपए की मांग की जाती है। शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में आरोपित गायत्री देवी पूर्व में कानोता, चाकूस व खोह नागोरियान में गिरफ्तार होकर जेल जा चूकी है।

ये था मामला:- फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश निवासी चन्द्रपाल ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी समधन मीरा देवी ने उसकी लड़की की शादी करवाने की कहकर जयपुर में गायत्री देवी से मिलवाया। लड़का बड़ी उम्र का होने पर इंकार कर दिया। शादी नहीं करवाने को बात को लेकर उसकी बेटी को रोक लिया और ब्लेकमेल कर 80 हजार रुपए की मांग की। धमकी दी की रुपए नहीं दिए, तो उसकी लड़की की शादी बड़ी उम्र के लड़के से करवा देगी।