औली में 200 करोड़ खर्च वाली शादी की तैयारी शुरू, 4 KG का कार्ड, 200 हेलिकॉप्टर...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 11 जून 2019, 3:10 PM (IST)

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र की पहाड़ियों में बसा शानदार हिल स्टेशन औली 200 करोड़ रुपये खर्च वाले विवाह की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। दक्षिण अफ्रीका से ताल्लुक रखने वाले विवादास्पद एनआरआई गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की हाई-प्रोफाइल शादी यहीं होने जा रही है। इस विवाह समारोह पर 200 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है।

अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 18-20 जून को होनी तय हुई है, जबकि उनके छोटे भाई अतुल गुप्ता के बेटे शशांक 20-22 जून को विवाह के बंधन में बंधेंगे। सूर्यकांत की शादी हीरा व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल और शशांक की शादी दुबई के कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी जलान से होगी।

औली के सभी होटल बुक...
औली में लगभग सभी होटल और रिजॉर्ट हफ्ते भर के लिए गुप्ता बंधु के नाम हो गए हैं। शादी में सजावट के लिए 5 करोड़ रुपये के फूल स्विट्जरलैंड से मंगाए जा रहे हैं। मेहमानों को लाने-लेजाने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लिए गया है। दिल्ली से मेहमानों को औली तक लाने-ले जाने के लिए करीब 200 हेलिकॉप्टर किराए पर लिए गए हैं। इसके अलावा मेहमानों के लिए लगभग 400 अलग-अलग पकवानों की व्यवस्था होगी। इस रॉयल शादी के लिए 100 पंडित बुक किए गए हैं। शादी का कार्ड भी अनोखा है।

चांदी से बने कार्ड का वजन करीब साढ़े 4 किलो है। मेहमानों में नेता, बिजनेस लीडर, बॉलीवुड के सितारे और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। मेहमानों को दर्शन करवाने के लिए बद्रीनाथ मंदिर भी ले जाया जाएगा।

कौन हैं गुप्ता ब्रदर्स...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कौन हैं गुप्ता ब्रदर्स...
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 1993 में तीन भाई अजय गुप्ता, अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता दक्षणि अफ्रीका पहुंचे थे। इन तीनों भाइयों के दक्षिण अफ्रीका में बिजनेस का विशाल साम्राज्य खड़ा करने की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। इनके पिता शिवकुमार गुप्ता की सहारनपुर के रानीबाजार स्थित रायवाला मार्केट में कभी राशन की दुकान हुआ करती थी। पिता सहारनपुर में मसालों के जाने-माने कारोबारी थे। इन तीनों भाइयों की बचपन सहारनपुर में ही बीती है।

तीनों भाई पढ़ाई में तेज-तर्रार थे। पिता शिवकुमार ने साल 1985 में मंझले बेटे अतुल गुप्ता को पढऩे के लिए दिल्ली भेज दिया। पढ़ाई के बाद अतुल ने कुछ दिन तक दिल्ली के हयात होटल में नौकरी की और यहीं से साउथ अफ्रीका चले गए। अतुल ने कंप्यूटर का कोर्स किया था।

सबसे पहले अतुल गुप्ता पहुंचे एसए...

ये भी पढ़ें - अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार

सबसे पहले अतुल गुप्ता पहुंचे एसए...
तेज दिमाग अतुल ने जल्द ही पहचान लिया कि रंगभेद के दौर से उबर रहे दक्षिण अफ्रीका में व्यापार के लिए अपार संभावनाएं हैं। अतुल गुप्ता ने सबसे पहले अपना एक छोटा-सा बिजनेस यहां शुरू किया। बिजनेस ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, अतुल ने अपने दोनों भाइयों अजय और राजेश को भी दक्षिण अफ्रीका बुला लिया। अतुल के बड़े भाई अजय गुप्ता ने सीए की डिग्री ली है, जबकि राजेश ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

सबसे पहले अतुल गुप्ता ने 1993 में दक्षिण अफ्रीका में सहारा कंप्यूटर्स की शुरुआत की थी। शुरुआत में कारोबार बहुत छोटा था, लेकिन तीनों की मेहनत रंग लाई। और पूरे दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधु का कम्प्यूटर कारोबार फैल गया। यही नहीं, जल्द ही इनकी कंपनी अफ्रीका की नंबर वन कंपनी बन गई।

कैसे बढ़ा बिजनेस...
दक्षिण अफ्रीका के व्यापार जगत में तीनों भाइयों का बड़ा नाम है। इनकी कई बड़ी कंपनियां हैं। जोहानिसबर्ग और केपटाउन में सैकड़ों एकड़ में फैला आलीशान विला है। मौजूदा दौर में गुप्ता बंधु के दक्षिण अफ्रीका में कंप्यूटरिंग, माइनिंग, एयर ट्रेवल, एनर्जी, टेक्नॉलॉजी और मीडिया का बिजनेस फैला हुआ है। इसके अलावा गुप्ता परिवार ने रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में भी अच्छा खासा निवेश किया। बिजनेस में मिलती सफलताओं के बीच गुप्ता बंधुओं का रसूख राजनीतिक क्षेत्र में भी बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें - यहां होती है चमगादडों की पूजा