गिरीश कर्नाड के निधन पर कर्नाटक में अवकाश, तीन दिवसीय शोक घोषित

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जून 2019, 2:11 PM (IST)

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, बहुभाषी अभिनेता और प्रख्यात लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर उनके प्रति सम्मान के तौर पर राज्य के स्कूलों, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों के लिए सोमवार को अवकाश घोषित किया है। साथ ही बुधवार तक 3 दिवसीय राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि गिरिश कर्नाड हमेंशा अपनी अभिनय विधा के लिए याद किए जाएंगे।

पीएम ने उनके निधन पर गहरा दुख भी जताया है। इसके अलावा कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में तीन दिन के शोक और एक दिन के राष्ट्रीय अवकाश का भी ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्नाड के प्रति सम्मान के तौर पर राज्य सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों के लिए सोमवार को अवकाश और 12 जून तक तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।

गिरीश कर्नाड ने अपना पहला नाटक 'ययाति' कन्नड़ में लिखा था जिसका बाद में अंग्रेजी में अनुवाद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि बुधवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार को भी स्थगित किए जाने की संभावना है। कर्नाड का सोमवार सुबह 81 साल की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।