फुटबाल : हॉलैंड को हराकर पुर्तगाल ने जीता नेशंस लीग कप

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 10 जून 2019, 12:54 PM (IST)

लिस्बन। पुर्तगाल ने हॉलैंड को हराकर नेशंस लीग कप खिताब जीत लिया है। पुर्तगाल ने यह मैच 1-0 से जीता। रविवार को हुए इस मैच में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टीयानो रोनाल्डो कोई गोल नहीं कर सके लेकिन फिर भी उनकी टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक पुर्तगाल के लिए मैच का एकमात्र गोल गोंकालो गुएदेस ने 60वें मिनट में किया।

इस मैच में पुर्तगाल का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा क्योंकि गेंद पर उसका नियंत्रण सिर्फ 42 फीसदी रहा लेकिन इसके बावजूद उसने हॉलैंड के के गोलपोस्ट पर 12 बार हमले किए जबकि हॉलैंड की टीम उसके गोलपोस्ट पर सिर्फ एक बार शॉट ले सकी।

इसके साथ पुर्तगाल ने चार प्रतिस्पर्धी अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत लिए हैं। उसने यूरो 2016 भी जीता था। दूसरी ओर, हॉलैंड की टीम को बीते पांच फाइनल मुकाबलों में हार मिली है। इनमें तीन विश्व कप और एक यूएफा नेशंस लीग शामिल है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे