WC 2019 : शिखर धवन ,विराट के रनों के बदौलत भारत ने 352 रन बनाए

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 जून 2019, 2:47 PM (IST)

लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने यहां आईसीसी वनडे विश्व कप के 14वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 353 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया हैं। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 352 रन बनाए। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी 14 गेदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शिखर धवन (117) और कप्तान विराट कोहली (82) की दमदार पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट ने यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर जारी विश्व कप-2019 के अपने दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया को 353 रनों का लक्ष्य दिया है। विश्व कप में यह भारत का चौथा सबसे बड़ा योग है। साथ ही विश्व कप में यह आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा योग है।

धवन ने 109 गेंदों पर 16 चौके लगाए। वनडे में धवन का यह 17वां जबकि विश्व कप मुकाबलों में तीसरा शतक है।

कोहली ने 77 गेंदों पर 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े। इनके अलावा, रोहित शर्मा (57), हार्दिक पांड्या (48), महेंद्र सिंह धोनी (27) ने अहम योगदान दिए।

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, ग्लेन मेक्सवैल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, नाथन कुल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे