मालदीव की संसद में बोले PM मोदी, कहा-आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए चुनौती

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जून 2019, 5:48 PM (IST)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मालदीव पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार किसी विदेशी यात्रा पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा सामरिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजा। मालदीव के सर्वोच्च सम्मान होने के बाद पीएम मोदी शुक्रिया अदा किया। इसके बाद पीएम ने मालदीव की संसद को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, आतंकवाद हमारे समय के लिए सबसे बड़ा चुनौती है। यह मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि लोग अभी भी गुड टेररिस्ट और बैड टेररिस्ट का भेद करने की गलती कर रहे हैं। पानी अब सिर से ऊपर निकल रहा है। आतंकवाद और रेडिकलीसाशन से निपटना विश्व के नेतृत्व की सबसे खरी कसौटी है।

UPDATE.....

आतंकवाद हमारे समय की बड़ी चुनौती है। आतंकवादियों के न तो अपने बैंक होते हैं और ना ही हथियारों की factory, फिर भी उन्हें धन और हथियारों की कभी कमी नहीं होती। आतंकवाद की स्टेट स्पॉन्सरशिप सबसे बड़ा खतरा बना हुआ है : पीएम मोदी।

- मालदीव में स्वतंत्रता, लोकतंत्र, खुशहाली और शांति के संबंध में भारत मालदीव के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है: पीएम मोदी।

- भारत और मालदीव के संबंध इतिहास से भी पुराने हैं। सागर की लहरें हम दोनों देशों के तटों को पखार रही हैं। ये लहरें हमारे लोगों के बीच मित्रता का संदेश-वाहक रही हैं। हमारी संस्कृति इन तरंगों की शक्ति लेकर फली-फूली हैं : पीएम मोदी।

- यह सदन, ईंट-पत्थर से बनी सिर्फ एक इमारत नहीं है। यह लोकतंत्र की वो ऊर्जा भूमि है जहां देश की धड़कने आपके विचारों और आवाज़ में गूंजती है : पीएम मोदी।

- आज आपके बीच मैं ज़ोर देकर कहना चाहता हूँ कि मालदीव में लोकतंत्र की मजबूती के लिए भारत और हर भारतीय आपके साथ था, है और रहेगा : पीएम मोदी।

- यहां अलग-अलग विचारधारा और दलों के सदस्य देश में लोकतंत्र, विकास और शांति के लिए सामूहिक संकल्प को सिद्धि में बदलते हैं। ठीक उसी तरह, जैसे कुछ महीने पहले मालदीव के लोगों ने एकजुट हो कर दुनिया के सामने लोकतंत्र की एक मिसाल कायम की : पीएम मोदी।

- आज मालदीव की इस मजलिस में, आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है। मजलिस ने मुझे निमंत्रण देने का निर्णय, सम्माननीय नशीद जी के स्पीकर बनने के बाद अपनी पहली ही बैठक में लिया। आपके इस जेस्चर ने हर भारतीय के दिल को छू लिया है और उनका सम्मान और गौरव बढ़ाया है : पीएम मोदी।


- मालदीव यानी हज़ार से अधिक द्वीपों की माला, मालदीव हिन्द महासागर का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का एक नायब नगीना है इसकी असीम सुन्दरता और प्राकृतिक सम्पदा हजारों साल से आकर्षण का केंद्र रही है : पीएम मोदी।

- हम भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ चुनावी राजनीति के लिए मैदान में नहीं होते। हम 365 दिन जन सेवा में जुटे रहते हैं। हम राजनीति में सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं। हम राजनीति में देश बनाने के लिए और विश्व फलक पर देश को उचित स्थान दिलाने के लिए आए हैं: पीएम मोदी।

- पीएम मोदी मालदीव के संसद 'पीपल्स मजलिस' पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह वहां की संसद को संबोधित करेंगे।

- मालदीव में भारत के सहयोग से कई प्रॉजेक्ट पर लगातार काम जारी है : पीएम मोदी।

- भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को सबसे अधिक महत्व देता है : पीएम मोदी।

- दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए हमने दोनों देशों के बीच नौका सेवा शुरू करने पर भी सहमति जाहिर की है : पीएम मोदी।

- मालदीव में विकास के नए रास्ते खुले हैं। हमारी साझेदारी की भावी दिशा पर पूर्ण सहमति है : पीएम मोदी।

- भारत हर हाल में, हर समस्या में मालदीव के साथ खड़ा है। दोनों देशों के लोग विकास और स्थिरता चाहते हैं : पीएम मोदी।

- आप लोगों की मेहमाननवाजी के लिए भारत और अपनी तरफ से आप सभी का शुक्रिया अदा करता हूंः पीएम मोदी।

- जॉइंट स्टेटमेंट में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा- अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान पहली यात्रा पर मालदीव आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव की राजधानी माले में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता कर रहे हैं।

- पीएम मोदी के साथ जॉइंट स्टेटमेंट में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने सहयोग के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलीह को एक क्रिकेट बैट भेंट किया जिस पर टीम इंडिया ने हस्ताक्षर किए हैं। बता दें कि भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में विश्व कप खेल रही है। विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक चलेगा।

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री का माले स्थित हवाई हड्डे पर मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार मालदीव गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ ग्रहण समारोह में नवंबर 2018 में मालदीव गए थे।

मालदीव पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के बीच द्विपक्षीय वार्ता चल रही है। ये बैठक मालदीव की राजधानी माले में चल रही है। बैठक में कुछ अहम मसौदों पर समझौते हो सकते हैं।

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी को इस दौरान मालदीव का सर्वोच्च सम्मान रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से भी सम्मानित किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी मालदीव यात्रा से पहले ट्वीट कर कहा था, ' ये यात्राएं 'नेबरहुड फर्स्ट' की नीति से जुड़े महत्व को इंगित करती हैं और प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ सीमेंट संबंधों को और आगे बढ़ाएंगी।'

प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह के साथ मिलकर कोस्टल सर्विलांस रडार सिस्टम को लॉन्च करे सकते हैं। इस रडार से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना को निगरानी करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के इस मालदीव दौरे पर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता के साथ ही कुछ अहम समझौते भी हो सकते हैं। वहीं इससे पहले मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने कहा था कि संसद ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां कि पार्लियामेंट को संबोधित करने का न्यौता भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पीएम मोदी को मालदीव के सर्वोच्च सम्मान निशान इज्जुद्दीन से नवाजा गया।