महिला ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की शर्ट पकड़ी,यहां जानिए

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जून 2019, 4:22 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनता की परेशानियों काे जानने के लिए घर-घर पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। साउथ दिल्ली के लोगों का हाल जानने पहुंचे तो फ्री मेट्रो के सवाल पर मुख्यमंत्री केजरीवाल का लोगों ने विरोध जताया। मालवीय नगर इलाके में एक महिला ने मुख्यमंत्री केजरीवाल की शर्ट तक पकड़ ली।

साउथ दिल्ली के हुमायूंपुर में जनता की समस्या और महिलाओं के लिए फ्री सफर योजना के बारे में जनता की राय जानने पहुंचे केजरीवाल के सामने लोगों ने पानी ही नहीं बल्कि बिजली और गंदगी के मुद्दे पर भी सवाल खडे कर दिए। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलाके के लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उनके इलाके में पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इलाके की महिलाओं से हाल ही में दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों के अंदर महिलाओं के फ्री सफर के सवाल पर जवाब दिया। इसी बीच मालवीय नगर इलाके में ही एक महिला ने केजरीवाल की शर्ट पकड ली।