सीएम ने स्व. रामस्वरूप जाट के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 जून 2019, 2:37 PM (IST)

भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मांडल विधायक रामलाल जाट के भ्राता रामस्वरूप जाट के असामयिक निधन पर उनके शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री शनिवार प्रातः आसींद उपखण्ड के प्रतापपुरा ग्राम पहुंचे और स्वर्गीय रामस्वरूप जाट की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री स्वर्गीय जाट की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। गहलोत ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे