जम्मू। जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में खुद को 'पीर' बताने वाले एक पाखंडी को एक नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मामला प्रकाश में तब आया जब 13 वर्षीय किशोरी के घरवालों को उसके गर्भवती होने की बात पता चली।
पुलिस के बयान के अनुसार, गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने आगे बताया कि, आरोपी पीर कासिम (50) गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि शुक्रवार को पुलिस ने उसे बनिहाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर ही लिया।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस