जयपुर । टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन जयपुर की तरफ से आयोजित टूरिज्म प्रीमियर लीग -2019 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को पर्यटन विभाग, राजस्थान की टीम और सामोद हवेली होटल, जयपुर के मध्य के. एल. सैनी स्टेडियम, मानसरोवर, जयपुर में टी-20 मैच खेला गया।
इस मौच में पर्यटन विभाग की टीम ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग की एवं 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाएं। वहीं इसके विपरीत सामोद होटल की टीम 18 ओवर में 120 रन पर ऑल आउट हो गई। पर्यटन विभाग द्वारा मैच 46 रन से जीत लिया। लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर सकी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे