भारत ने पहले दिन की रिकॉर्ड कमाई, सलमान ने अपनी इन फिल्मों को पछाड़ा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 जून 2019, 3:05 PM (IST)

मुंबई। करीब तीन दशक से फैंस के दिलों पर राज कर रहे अभिनेता सलमान खान ने 5 जून (बुधवार) को ईद के मौके पर एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका चार्म आज भी बना हुआ है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत ने पहले ही दिन सफलता के झंडे गाड़ दिए। इसने 42.30 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की।

माना जा रहा है कि बच्चों की गर्मी की छुट्टियां होने से आगामी दिनों में भी इसका जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखने को मिलेगा। सलमान की इस फिल्म ने कई कीर्तिमान रच दिए। पिछले कुछ सालों से ईद पर सलमान की कोई न कोई फिल्म रिलीज हो रही है, लेकिन पहले दिन की कमाई के आधार पर भारत ने इन सबको पछाड़ दिया।

भारत इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। पहले नंबर पर हॉलीवुड फिल्म एंवेजर्स एंडगेम है। चार भाषाओं में रिलीज एवेंजर्स ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ की कमाई की थी। भारत सलमान के करिअर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर है। पहला नंबर प्रेम रतन धन पायो का है, जिसने 40.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

भारत को 70 देशों में 1300 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज किया गया। भारत में 4700 स्क्रींस पर रिलीज हुई। इसे अब तक की सबसे बड़ी रिलीज बताया जा रहा है। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर प्रमुख भूमिकाओं में दिखे।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार ईद पर...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वर्ष 2010 में आई दबंग ने 14.50 करोड़

ये भी पढ़ें - क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?

 2011 में आई बॉडीगार्ड ने 21.60 करोड़

यह भी पढ़े : शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार


2012 में आई एक था टाइगर ने 32.93 करोड़

यह भी पढ़े : ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट


2014 में आई किक ने 26.40 करोड़

यह भी पढ़े : तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे


2015 में आई बजरंगी भाईजान ने 27.25 करोड़

यह भी पढ़े : इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...


2016 में आई सुल्तान ने 36.54 करोड़

यह भी पढ़े : अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...


2017 में आई ट्यूबलाइट ने 21.15 करोड़

यह भी पढ़े : दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं


2018 में आई रेस ने 29.17 करोड़ रुपए कमाए थे।

यह भी पढ़े : शाहरूख खान ने बताई ‘किंग आॅफ रोमांस’ बनने की पूरी कहानी