रिव्यू : ईद पर चला सलमान का जादू, जानें कैसी है ‘भारत’

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 जून 2019, 5:29 PM (IST)

कलाकार : सलमान खान, कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ।
निर्देशक : अली अब्बास जफर।
निर्माता : अतुल अग्निहोत्री।

हर साल की तरह इस बार भी ईद के मौके पर सलमान खान फिर सबको ईदी दी है। सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अली अब्बास जफर ने इसे निर्देशित किया है, अतुल अग्निहोत्री इसके निर्माता है। फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में ही बनी है। ईद और सलमान खान का कॉम्बो हमेशा से ही फायदे का सौदा रहा है।

फिल्म चाहे कैसी भी हो लेकिन ईद पर सलमान खान की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। सलमान की देशभक्ति के ऊपर यह फिल्म भारत देश की कहानी है। लेकिन इस बार फिल्म भारत में सलमान खान अलग ही अंदाज में दिखे। फिल्म भारत में सलमान नौजवान से लेकर 70 वर्ष तक के रोल में दिखाया गया हैं।

कहानी...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कहानी : भारत की कहानी 2010 से शुरू होती है, जहां सलमान खान (भारत) को उम्रदराज शख्स के रूप में दिखाया गया है। फिल्म ‘भारत’ कहानी सलमान खान के किरदार की है, जिसका नाम ‘भारत’ है। फिल्म की कहानी का मैन थीम भारत-पाकिस्तान का विभाजन है। सलमान खान की फिल्म भारत में बताया गया है कि किस प्रकार से भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान लोगों को अपने से जुदा होना पड़ा और इसका दो मुल्कों के परिवारवालों पर कितना गहरा असर पड़ा। ‘भारत’ विभाजन के दौरान अपने परिवार के साथ भारत आने के लिए निकला था। लेकिन स्टेशन पर ही उसके पापा और एक बहन अलग हो जाते हैं।

दिल्ली आकर भारत के ऊपर अपने परिवार को संभालना और सबको एक साथ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बचपन से भारत अपने परिवार का पेट पालने के लिए अपनी जिंदगी लगा देता है और वो सर्कस से लेकर अरब में तेल की खदान और इसके बाद मर्चेंट नेवी का काम करके अपने परिवार को संभालता है। भारत की जिंदगी बचपन से लेकर कई दौर से गुजरती है जिसके साथ ही उसका काम धंदा भी बदलता है।

भारत को दिल्ली आकर विलायती (सुनील ग्रोवर) एक दोस्त मिलता है। अब भारत और विलायती एक साथ छोटे-छोटे काम करना शुरू करते हैं। अब इन दोनों की जिंदगियों में बडे होकर बदलाव आते है। भारत जहां जाता है वो अपने काम में सफलता हासिल करता है और लोगों का दिल भी जीतता है। इस दौरान भारत की उम्र में रशियन सर्कस, तेल और गैस की खदानें, नेवी जैसे कई दौर आते हैं।

सर्कस में जहां उन्हें राधा (दिशा पाटनी) का साथ मिलता है, वहीं बाकी पूरी जिंदगी मैडम सर (कटरीना कैफ) उनका साथ देती हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन इतने सालों बाद भी दोनों शादी नहीं करते और लिव-इन में रहते हैं। भारत अपने बूढ़ापे तक अपनी पिताजी और बहन को ढूंढ़ता है। क्या भारत अपने बहन को ढूंढने में सफल होता है यह आप फिल्म में देख सकते है।

निर्देशन...

निर्देशन : डायरेक्शन की बात करें तो अली अब्बास जफर इससे काफी अच्छे डायरेक्टर हैं। एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि इस भारत को लेकर उन्होंने कोई गलत निर्णय नहीं लिया है। भारत की कहानी में कोई समस्या नहीं है।

समस्या है कहानी में वो कहने की, जिसकी जरूरत ही नहीं थी। ‘भारत’ जैसे ही इमोशनल ट्रैक पकडती है और आप इस फिल्म के साथ कनेक्ट होने लगते हैं। कोई न कोई ऐसा सीन आ जाता है जिसमें आपको पता ही नहीं कि क्या रिएक्शन देना है। इंटरवल से पहले तक फिल्म की कहानी फिर भी ठीक लगती है। लेकिन इंटरवल के बाद स्क्रीन पर बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो बहुत अजीब हैं। जैसे कि शिप पर एक सीन जिसमें सलमान का किरदार बहुत खराब लग रहा है।

एक्टिंग...

एक्टिंग : इस फिल्म में सलमान खान ने एक बार फिर से अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। परफॉरमेंस की बात करें तो सापको सुनील ग्रोवर जचेंगे। सुनील ग्रोवर इस फिल्म की जान है। फिल्म में कैटरीना कैफ का किरदार एक शिक्षित और समझदार महिला का है लेकिन एक्टिंग के मामले में उनसे और बेहतर काम की उम्मीद थी।

वहीं दिशा पटानी की बात करें तो फिल्म में उनका स्क्रीन स्पेस वैसे तो कम है लेकिन वो बेशक अपने काम से आपको खुश कर देंगी। लेकिन हम तो यहीं उम्मीद करते है सलमान खान एक बार फिर से जनता को खुश कर पाएंगें। भारत बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होगी।