किसानों के अरमानों पर पानी फिरा, मानसून कमजोर रहने की आशंका

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 जून 2019, 4:44 PM (IST)

नई दिल्ली। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खरीफ की फसल बोने के लिए बादलों से आस लगाए बैठे किसानों की उम्मीद धरी रह जाएगी। यह सब मानसून कमजोर होने की वजह से होगा।

मौसम वैज्ञानिक समर चौधरी ने बताया कि इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका है। चौधरी ने बताया कि अगले दो दिनों में मॉनसून केरल में दस्तक देने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून जून के आखिरी सप्ताह तक दस्तक देता है, लेकिन इस बार यह 10 से 15 दिन तक लेट हो सकता है। आगे कहा कि प्री-मॉनसून बारिश भी बेहद कम है और यह 65 साल में दूसरा मौका है, जब इतनी कम वर्षा हुई है।

सामान्य तौर पर प्री-मॉनसून बारिश 131.5 मिलीमीटर तक होती है, लेकिन इस साल यह 99 मिलीमीटर तक ही होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मॉनसून के आगमन वाले क्षेत्रों में अल-नीनो के सक्रिय होने से यह स्थिति पैदा होती दिख रही है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर भारत, मध्य भारत और देश के पश्चिमी प्रांतों समेत अधिकतर हिस्सों में गर्मी का कहर लगातार जारी है। तापमान पचास के आस-पास पहुंच गया है। झुलसाने वाली गर्मी पड रही है।