भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 जून 2019, 2:51 PM (IST)

साउथम्पटन। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने यहां रोज बाउल मैदान पर विश्व कप 2019 के अपने तीसरे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करन का निर्णय लिया। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 228 रन का लक्ष्य रखा है। वहीं लक्ष्य का पीछा करके उतरी टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी उतरी। समाचार लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 44.2 ओवर में 3 विकेट नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 115 रन और धोनी 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

LIVE UPDATES

रबाडा ने लोकेश राहुल (26) को डु प्लेसिस के हाथों में कैच लपकवाया। भारत के 31.3 ओवर में 139 रन बना लिए है।

फेहलुकवे ने विराट कोहली (18) को क्विंटन डि कॉक के हाथों में कैच लपकवाया। भारत के 15. 3 ओवर में 62/2 रन।

कैगिसो रबाडा ने शिखर धवन (8) को क्विंटन डि कॉक के के हाथों में कैच लपकवाया। दक्षिण अफ्रीका के भारत के 5. 1 ओवर में 13/1 रन।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पहली पारी

- भुवनेश्वर कुमार ने इमरान ताहिर (0) को केदार जाधव के हाथों लपकवाया। दक्षिण अफ्रीका के 50 ओवर में 227/9 रन।
- भुवनेश्वर कुमार ने क्रिस मौरिस (42) को विराट कोहली के हाथों लपकवाया। दक्षिण अफ्रीका के 49.2 ओवर में 224/8 रन।
- युजवेंद्र चहल ने आंदिले फेहुलक्वायो (34) को धोनी के हाथों स्टंप कराया। दक्षिण अफ्रीका के 39.3 ओवर में 158/7 रन।
- युजवेंद्र चहल ने डेविड मिलर (31) को कॉट एंड बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका के 35.3 ओवर में 135/6 रन।
- कुलदीय यादव ने जेपी डुमिनी (3) को पगबाधा किया। दक्षिण अफ्रीका के 23 ओवर में 89/5 रन।
- युजवेंद्र चहल ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस (38) को बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका के 20 ओवर में 80/4 रन।
- युजवेंद्र चहल ने वान डर डुसेन (22) को बोल्ड किया। दक्षिण अफ्रीका के 19.1 ओवर में 78/3 रन।
- दक्षिण अफ्रीका के 15 ओवर में 56/2 रन।
- जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (10) को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका के 6 ओवर में 26/2 रन।
- जसप्रीत बुमराह ने हाशिम अमला (6) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका के 4 ओवर में 15/1 रन।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

दक्षिण अफ्रीका : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जीन पॉल डुमिनी, डेविड मिलर, रासी वैन डेर डुसैन, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, आंदिले फेहुलक्वायो, क्रिस मौरिस।

यह भी पढ़े : इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...